लो बीपी में फायदेमंद हैं ये 8 चीजें

लो बीपी में फायदेमंद हैं ये 8 चीजें

सेहतराग टीम

जब व्यक्ति के रक्तचाप के स्तर में कमी आ जाती है तो इस स्तिथि को लो लो ब्लड प्रेशर कहते हैं। वैसे तो यह एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस समस्या में शरीर के सभी अंगों में ब्लड सप्लाई कम हो जाती है। अब सामान्य सीमा से कम ब्लड का प्रेशर शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर ब्लड प्रेशर कम होता है तो लोगों को चक्कर आने लगता है, आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। इसके अलावा हाथ पैर भी ठंडे पड़ने लगते हैं। इसके अलावा मितली और कमजोरी महसूस होती है। लो ब्लड प्रेशर के पीछे की वजह आपका आहार भी हो सकता है। यानी जो चीजें आप खा रहे हैं उसकी वजह से भी आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इसलिए आज हम इस लेख में कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे जो लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं।

पढ़ें- लो ब्लड प्रेशर को तुरंत सामान्य करने के घरेलू तरीके

डार्क चॉकलेट-

चॉकलेट बेशक आप स्वाद के लिए खाते हों, लेकिन डार्क चॉकलेट तब खाएं, जब आपका बीपी लो हो जाए। इसमें फ्लेवनॉल्स नामक रसायनिक पदार्थ होता है, जिसमें शरीर के वजन और फैट के रक्त स्तर में बदलाव के बिना बढ़े हुए बीपी को कम करने की क्षमता होती है।

अंगूर का जूस-

ग्रेप जूस हाइपोटेंशन के लक्षणों का इलाज करने में बहुत प्रभावी है। किसी भी स्थिति में बीपी लो होने पर अगर एक गिलास अंगूर का रस दिया जाए, तो तुरंत आराम मिलता है। अंगूर के रस में पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड वैसल्स वॉल को आराम देकर रक्तचाप को कम करने में मदद करेगा।

अंडा-

वैसे तो अंडा बहुत सी समस्याओं का विकल्प है, लेकिन हाइपोटेंशन के मरीज के लिए यह सबसे अच्छा आहार माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन बी-12 रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन बढ़ाती हैं। लो बीपी की स्थिति में विटामिन बी-12 से समृद्ध खाद्य पदार्थ जैसे अंडा हाइपोटेंशन रोगियों की डाइट का अहम हिस्सा होना चाहिए।

​पनीर-

आपको पनीर पसंद हो या ना हो, लेकिन लो बीपी की समस्या होने पर ये आपकी बहुत मदद करेगा। लो बीपी होने पर अक्सर अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों जैसे पनीर का सेवन करने का सुझाव दिया जाता है। यह नमक का अच्छा स्त्रोत है। अगर बीपी कभी अचानक से लो हो जाए, तो मरीज को पानी में नमक मिलाकर देना भी बढिय़ा तरीका है। ये मिनटों में बीपी को कम कर देता है।

​तरल पदार्थ का ज्यादा सेवन-

लो ब्लड प्रेशर के मरीज को जितना हो सके तरल पदार्थ लेने चाहिए। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से रक्त की मात्रा में कमी आती है। इसलिए हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। डॉक्टर ऐसे मरीजों को दिनभर में कम से कम दो लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी के अलावा आप जूस, लस्सी, नारियल पानी, अंगूर और तरबूज का सेवन भी कर सकते हैं।

​चीनी वाले खाद्य पदार्थ-

लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को चीनी वाले फूड आइटम्स और ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। बीपी के लो होने पर इनका सेवन बहुत असरदार होता है। दरअसल, चीनी यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाने का काम करती है, जिससे ब्लड वेसल्स संकुचित होती हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

मुलेठी की चाय-

लिकोरिस टी यानी मुलेठी की चाय। लो बीपी की समस्या होने पर लिकोरिस टी जरूर पीनी चाहिए। दरअसल, इसमें एंटीइंफ्लेमेट्री और हानिकारक फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने वाले गुण होते हैं, जो कब्ज से राहत देतेे हैं। इसे पीने से शरीर दुरुस्त रहता है और हाइपोटेंशन की शिकायत खत्म हो जाती है।

​कैफीन-

ब्लड प्रेशर बढ़ाने के लिए कैफीन को सबसे फायदेमंद माना गया है। अचानक से बीपी लो हो जाए, तो मरीज को कॉफी देने के कुछ सेकंड बाद ही वह एक्टिव हो जाता है। खासतौर से अगर ब्लैक कॉफी उपलब्ध है, तो इसे पिएं। यह आपकी हार्ट रेट को बढ़ाएगी, जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाएगा। हालांकि, ऐसे मामलों में चाय भी अच्छा विकल्प है, लेकिन कॉफी ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका माना गया है।

इसे भी पढ़ें-

सावधान! गर्भवस्था के दौरान ब्लड प्रेशर माँ व अजन्मे बच्चे के लिए बन सकता है खतरा

गर्मियों में ब्लड प्रेशर बन सकता है खतरनाक, अपनाएं ये जीवनशैली, रहेंगे हमेशा फिट

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।